Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर19 मार्च को होगा फिल्मी सितारों का आगमन

19 मार्च को होगा फिल्मी सितारों का आगमन

  • कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट ने बैठक आयोजित किया। जिसमें समिति के सदस्यों ने विचारों को व्यक्त किया। मिस यूपी क्वीन एण्ड मिसेस यूपी क्वीन सीजन-2 का आयोजन 19 मार्च को जौनपुर में  ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सलमान शेख ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित कर प्रतिभासली प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले में लाया जाएगा। ग्रैंड फिनाले 19मार्च निर्णायक के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्रियों एवं अन्य सितारों का आगमन जौनपुर में होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य उर्वशी सिंह ने कहा कि हमारे जनपद का नाम लोग बनारस के बगल में जानते है। ऐसे आयोजनों से अपने जनपद का नाम और सम्मान बढ़ेगा। आयोजक मिनाज शेख ने बताया कि विजेता को 51,000/ कैश व गिफ्ट हैंपर दिया जायेगा। ज्योति श्रीवस्तवा ने कहा   ऑडिशन 19 फरवरी से शुरू हो जायेगा। वंशिका सिंह और डॉ.आकांक्षा द्विवेदी द्वारा बताया गया कि ट्रस्ट की तरफ से एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है और महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में ऑडिशन के बाद मिस एण्ड मिसेज फाइनलिस्ट को  जौनपुर में लाया जाएगा। इस अवसर पर एडवाइजर ज्योति कपूर, उर्वशी सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, मिनाज शेख, शिवम शर्मा, शरिक  खान, आदित्यसत्यम, सरला माहेश्वरी, डॉ.आकांक्षा दिवेदी, जारा इवेंट की पूरी टीम शामिल रही।

Share Now...