Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पुश्तैनी जमीन के लिये दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में एक भावुक करने वाला मामला सामने आया है जहां बुजुर्ग महिला सरला देवी अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर हक पाने...
Homeअपना जौनपुर18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा बने मतदाता

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा बने मतदाता

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में जनपद चल रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसके क्रम में स्टेशन रोड स्थित राज कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट्स गाइड्स/रोवर्स रेंजर्स को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है उन सभी को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें।

विश्व विद्यालय रोवर्स रेंजर्स चीफ कमिश्नर/प्राचार्य राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय प्रो.शम्भू राम ने रोवर रेंजर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जरुर दर्ज करायें, और गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करें। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक अभियान चला कर पात्र लोगों को मतदाता बनने हेतु जागरूक व प्रेरित करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आप सभी के रचनात्मक प्रयासों को लोग सदैव याद रखेंगे। जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलें या ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म 06, व प्रवासी भारतीय मतदाताओं को फॉर्म 6क भरना है, निर्वाचक नामावली से नाम हटाने या उसके प्रति आपत्ति दर्ज करने के लिए फॉर्म 7 और निवास स्थान बदलने/मौजूदा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार करने/एपिक को बदलने/दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित करने के लिए फॉर्म 8 भरकर आवेदन करें। इस दौरान वोटर बनने हेतु युवा छात्र छात्राओं को $फार्म 6 और घोषणा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डी.ओसी. डॉ.मनोज कुमार तिवारी, प्रबंधक डॉ.सत्यराम प्रजापति, ट्रेनिंग काउंसलर सुनील कुमार यादव, कार्यक्रम सहायक विकास सिंह, टीसी निराली प्रजापति सहित रोवर्स रेंजर्स छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहें।

Share Now...