जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद के. सिंह ने नगर कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक ऐसा जन आंदोलन है जिसमें हर वर्ग, धर्म और समुदाय के लोग जुड़ रहे हैं। ये यात्रा जिले में 16 दिसंबर को निकाली जाएगी। जिसका उद्देश्य विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति के खिलाफ बड़ी मुहिम है। इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीयकरण और विशेष रूप से ‘भय’ की राजनीति और ‘नफरत’ के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहाकि जिस तरह से लोग राहुल गांधी के विचार धाराओं से जुड़ रहे हैं उससे ‘कट्टरता’ और ‘नफरत’ की राजनीति खत्म हो जाएगी। श्री सिंह ने आगे कहा कि लोग इस बड़ी मुहिम में शामिल होकर एक बार पुन: जन चेतना को जागृत करें। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तवरेज के नेतृत्व में 16 दिसंबर सुबह भारत जोड़ो प्रांतीय यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हाजी शहजादे व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला ने किया। इस दौरान कार्यक्रम को शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय, राधेश्याम मल्लू, सौफीक लारी, जीशान अंसारी, जय प्रकाश तिवारी, चन्द्र शेखर शुक्ल, हृदय नारायण मुन्ना आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नीरज सरोज, ललित चौरसिया, कृपा शंकर पटेल, नंद लाल यादव आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
16 को निकलेगी भारत जोड़ो प्रांतीय यात्रा : प्रमोद के सिंह

Previous article
Next article


