Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुर16जनवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुँचेगी विज्ञान बस

16जनवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुँचेगी विज्ञान बस

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साकार होने जा रही है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘साइंस बसÓ को विश्वविद्यालय परिसर में 16जनवरी से तैनात किया जाएगा जो विश्वविद्यालय में 01महीने तक रहेगी। इस पहल के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों, मॉडलों तथा नवीन तकनीकी नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ.प्र.द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, साइंस बस का संचालन पर्स परियोजना के अंतर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। परिषद द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान अधिकतम संख्या में विद्यार्थी इस पहल से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साइंस बस जैसी पहलें विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार की प्रवृत्ति तथा तार्किक सोच के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के युवाओं तक विज्ञान की पहुँच सुनिश्चित की जाए और उन्हें अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया जाए। पर्स परियोजना एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का यह सहयोग विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सामाजिक दायित्वों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। पर्स परियोजना के समन्वयक एवं नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र के वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि जौनपुर के कुछ ब्लॉकों का चयन शासन द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया है, जिससे इस क्षेत्र में वैज्ञानिक चेतना एवं बुनियादी विज्ञान शिक्षा के प्रसार की आवश्यकता और अधिक प्रासंगिक हो गई है। उन्होंने कहा कि साइंस बस के माध्यम से ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रयोग आधारित शिक्षण तथा  ‘विज्ञान जन-जन तक’ के उद्देश्य को व्यापक बल मिलेगा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी विज्ञान बस के प्रदर्शन एवं विज्ञान-प्रचार कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी विज्ञान के प्रति प्रेरित हो सकें।

चाइनीस मांझा ना देने पर दुकानदार समेत चार को पीटा, जमकर तोड़फोड़

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रास मण्डल मानिक चौक स्थित पतंग की दुकानदार द्वारा चाइनीस मांझा ना देने के कारण दबंगों ने जमकर दुकानदार समेत कई को पीट दिया।

मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे का है, मोहम्मद कैफ उम्र लगभग 22वर्ष पुत्र मोहम्मद अरशद अपनी पतंग की दुकान पर पतंग और डोरी वह देशी मांझा बेंच रहे थे। उसी समय तीन चार की संख्या में आए युवको ने चाइनीस मांझा मांगने लगे। दुकानदार द्वारा प्रतिबंधित होने के नहीं होने की बात को कहा जिस पर युवा भड़क गए और दुकानदार को गंदी गंदी गाली देते हुए चले गए और कुछ देर बाद 8 और 10 की संख्या में जुटकर आए और पतंग की दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार को ईंट पत्थर लाठी डंडे से मारकर मोहम्मद कैफ हसन रियाज उम्र लगभग 24वर्ष मोहम्मद फजल पुत्र रियाज समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी किया। जिससे दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सिपाह आलोक कुमार त्रिपाठी सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलो को देर रात जिला अस्पताल ले गये। जिला अस्पताल में चिकित्सक द्वारा घायलों का उपचार वा चिकित्सकिय परीक्षण कराया गया। फिलहाल पुलिस के मुताबिक अब तक घायलों द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक तरफ चाइनीस मांझे को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है वही दबंग न देने पर दबंगई से मारपीट वह दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।

1734 ग्राम पंचायतों की बदली सूरत, क्यूआर कोड आसान करेगा काम

जौनपुर। ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकायदा सभी को क्यूआर कोड जारी किया गया है। जन सुविधा केंद्र के रूप में परिवर्तित हुए पंचायत भवनों से इसकी शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था को सभी 1734 ग्राम पंचायतों में लागू किया गया है।

सर्वाधिक क्यूआर कोड यूनियन बैंक आफ इंडिया की ओर से जारी किए गए हैं। पंचायत भवनों में इसके लिए पंचायत सहायकों की तैनाती काफी पहले ही की जा चुकी है। आनलाइन किए जाने वाले भुगतान के लिए ओन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) का खाता भी खुला है, जिसका उपयोग ग्राम विकास में किया जाएगा। निर्धारित शुल्क के तहत जारी किए 73हजार अभिलेखों से ओएसआर खाते में 51लाख रुपये पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में जहां पुराने पंचायत भवनों को दुरुस्त कराया गया वहीं कई का नव निर्माण भी कराया गया। पंचायत भवनों की उपयोगी बनाए जाने के लिहाज से अब भू-अभिलेखों को यहीं से जारी किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सभी पर पंचायत भवनों की भी तैनाती की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि ओएसआर खाते में तकरीबन 51लाख रुपये की धनराशि पहुंची है।

पति ने पत्नी को घर से निकाला, की दूसरी शादी की

  • दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, दो बेटियों संग न्याय की गुहार

जौनपुर। दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पति द्वारा घर से निकाले जाने और दूसरी शादी करने के बाद न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता चंद्रकला यादव ने अपनी दो बेटियों के साथ जिलाधिकारी जौनपुर और मड़ियाहूं थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मड़ियाहूं तहसील के पिपरा गांव निवासी कन्हैया लाल यादव ने अपनी बेटी चंद्रकला का विवाह वर्ष 2010 में सुजानगंज के कुत्तूपुर गांव निवासी बृजेश कुमार यादव से किया था। शादी के बाद बृजेश अपनी पत्नी चंद्रकला के साथ रोजी-रोटी के लिए दिल्ली चला गया था। चंद्रकला के अनुसार, शादी में मोटरसाइकिल न मिलने के कारण पति बृजेश कुमार यादव, ननद मंजू, देवर राजेश यादव और जेठ चंद्रशेखर यादव द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान चंद्रकला ने दो बेटियों, वैष्णवी और उजाला को जन्म दिया। दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज होकर पति बृजेश कुमार यादव ने चंद्रकला यादव को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद बृजेश ने दिल्ली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। तलाक की सुनवाई के दौरान बृजेश यादव दो-तीन बार हाजिर नहीं हुए। कोर्ट द्वारा नोटिस भेजे जाने पर पति-पत्नी और दोनों बेटियां अदालत में पेश हुईं। वकील से लिखा-पढ़ी चल ही रही थी कि बृजेश यादव अपनी बड़ी बेटी वैष्णवी और कुछ कागजात लेकर वहां से फरार हो गए और घर लौट आए। घर आने के बाद चंद्रकला की सास लालती देवी और उसकी सगी बुआ ने मिलकर बृजेश कुमार यादव की दूसरी शादी करवा दी। इसके बाद चंद्रकला अपने मायके जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत पिपरा गांव पहुंची। उसने जिलाधिकारी जौनपुर और मड़ियाहूं थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच जारी है।

समूह सखी सुधा देवी ने आर्थिक सशक्तिकरण पर की चर्चा

जौनपुर। हीरापुर मचहटी गाँव में 14जनवरी को ‘जय भीम प्रेरणा स्वयं सहायता समूहÓ की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन समूह सखी सुधा देवी ने किया, जिसका मुख्य उद्देश्य सदस्यों के आर्थिक सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास पर चर्चा करना था।

बैठक के दौरान, समूह के सदस्यों ने बचत, ऋण और स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इन विषयों पर बातचीत का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के तरीके खोजना था। समूह का नाम ‘जय भीम प्रेरणाÓ उसके उद्देश्यों को दर्शाता है। ‘जय भीम’ सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है, जबकि ‘प्रेरणाÓ उत्साह और प्रोत्साहन का अर्थ रखती है। यह समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर। बरसठी ब्लाक स्तरीय जनरल नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन खोइरी गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल में शनिवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा चार और पांच के छात्र ही शामिल किए जायेंगे। आयोजक अवधेश शुक्ला ने बताया कि एक स्कूल से एक छात्र लिए जाएंगे और समय डेढ़ घंटे का होगा।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को पुरस्कार रेंजर साइकिल ब्लाक प्रमुख के सौजन्य से दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार विनोद शुक्ला द्वारा साइकिल और तृतीय पुरस्कार अवधेश शुक्ला द्वारा बैग, पेन, पानी बॉटल और 12 बुक दिया जाएगा।

गिट्टी लदे तीन ट्रक को ओवरलोड में किया गया सीज

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार को सुबह चंदवक बाजार में गिट्टी से लदे तीन ट्रकों को ओवरलोड मिलने पर चंदवक थाने में खड़ा कर दिया गया है।

पुलिस कानूनी कार्रवाई के तहत तीनों ट्रकों को सीज करके चालान कर दिया है। माइंस इंस्पेक्टर सुखेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन वाहनों को ओवरलोड पाया गया जो गिट्टी लादकर आजमगढ़ जा रहे थे। इन वाहनों को चालान कर कानूनी कार्यवाही के तहत सीज किया गया है।

शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। रामपुर थाना रामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रामपुर के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार थाना रामपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 03/2026, धारा 69 व 87बीएनएस के तहत दर्ज मामले में आरोपी करन सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर, निवासी ग्राम धनुहाँ, थाना रामपुर को मंगलवार 14 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए चालान कर संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उक्त मुकदमे के अतिरिक्त कोई अन्य आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद तथा हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध प्रसाद, थाना रामपुर, शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

डीएम का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्राह का औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने बुधवार को विकास खंड रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्राह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, दवाओं की स्थिति तथा चिकित्सकों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनसे दवाओं की उपलब्धता, एंटी वेनम, एंटी रैबीज इंजेक्शन तथा होम्योपैथिक दवाओं की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि तैनात चिकित्सकों की रोस्टरवार सूची उपलब्ध कराई जाए तथा उसी के अनुसार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रोस्टर का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले मरीजों को समुचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को समय से उपस्थित होकर मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दान-पुण्य का महापर्व है मकर संक्रांति : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने समस्त जनपदवासियों को मकरसंक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकरसंक्रांति जैसा पर्व अत्यंत शुभ दिवस है। सनातन संस्कृति में मकर संक्रांति को दान-पुण्य का महापर्व माना गया है। वस्तुत: यह पर्व भगवान भास्कर यानी सूर्यदेव के उत्तरायण होने का प्रतीक है।

चूंकि सनातनी शास्त्रों में उत्तरायण काल को देवताओं का समय कहा गया है, इसलिए इस अवधि में किए गए पुण्य कर्म अक्षय फल प्रदान करते हैं। इस प्रकार से मकर संक्रांति का दिन आत्म-शुद्धि, करुणा और सेवा भाव को जाग्रत करने का श्रेष्ठ अवसर है। इसलिये इस पावन तिथि पर सूर्यदेव की उपासना, स्नान, जप-तप और दान करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। मेरा मानना है कि मकर संक्रांति पर जनसेवा, समरसता और आत्मसंयम धारण करके सबकुछ पाया जा सकता है, क्योंकि समस्त दान कर्म, दया  धर्म इसी से अभिप्रेरित होंगे। जैसा किज शास्त्रों में कहा गया है कि ‘अन्नदान महादान हैÓ चूंकि मकर संक्रांति के दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। इसलिए मान्यता है कि इस दिन किया गया छोटा-सा दान भी व्यक्ति के कर्मों को शुद्ध कर उसे पुण्य और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है। विशेष रूप से तिल और गुड़ से बना भोजन दान करने से जीवन में शांति और समृद्धि का संचार होता है। सनातन परंपरा में इस पावन दिन पर अन्नदान को सर्वोत्तम सेवा माना गया है, क्योंकि भूखे को भोजन कराना स्वयं नारायण की सेवा के समान है। मकरसंक्रांति जैसा पर्व अत्यंत शुभ दिवस है। इस पावन पर्व पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान सूर्यदेव आपके जीवन में एक नई ऊर्जा, नई उमंग, साहस, शौर्य और पराक्रम का ऐसा भाव का उन्मेष करे जो सामाजिक समरसता, अहंकार, मोह, लोभ से त्याग और दान की प्रवृत्ति के माध्यम से समाजसेवा में करूणा और परोपकार की भावना को जागृत करने वाला हो। इसलिए आज का दिन अत्यंत शुभ और प्रेरणादायक है। आज हम अपनी इच्छानुसार दान करें। दान का तातपर्य केवल धन के दान से नहीं, अपितु अहंकार को छोड़ें, करूणा को अपनाएं, परोपकार को अपनाएं, माया मोह के इस जंजाल से मुक्ति पाकर जितना सम्भव हो सके, हम अपनी क्षमतानुसार वस्तु का भी दान करें। संपदा का भी दान करें, साथ ही साथ ऐसा कार्य करें जिससे कि हम सामाजिक समरसता के क्षेत्र में विभिन्न सोपानों को स्थापित कर सकें। उत्तरप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हम अपने शासकीय कार्यों के प्रति निर्वहन करते हुए तमाम ऐसे कार्य कर सकते हैं जो करुणा और परोपकार की भावना से ओतप्रोत होंगे; जैसे कि वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन को स्वीकृति प्रदान करके उनके जीवन में नई खुशी लाएं। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाकर, डिजिटल क्रॉप सर्वे करके, और लोकतंत्र के इस महापर्व में हम अपने शासकीय कार्यों के निर्वहन के साथ युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के प्रयास के साथ हम मकरसंक्रांति के इस त्यौहार को मना सकते हैं। वहीं, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हम उन ऐसे लोगों को स्वास्थ्य का लाभ दिला सकते हैं जो केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत है, और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उस स्वप्न का एक दूरदर्शी संदेश है कि हमारा प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो, और पीड़ा के समय उसको शासकीय सुविधा का वह कवच प्राप्त हो, जो पांच लाख रुपये की धनराशि से आच्छादित है। कहना तो बहुत कुछ चाहता हूँ। मकरसंक्रांति के इस शुभ अवसर पर आप भगवान सूर्य को नमन करें और शनिदेव के उस भाव को आत्मसात करें, जो पुत्र और पिता के बीच अन्योन्याश्रित सम्बन्धों पर टिका हुआ है, जिसमें एक पिता अपने पुत्र के लिए क्या कर सकता है। इसलिए तिल, गुड़ इत्यादि से बनी हुई मिठाइयों का दान करें। यथासंभव वस्त्रों का दान करें। अपने अहंकार का परित्याग करें, मोह का परित्याग करें और मकरसंक्रांति के इस पावन पर्व पर आप अपने जीवन में समरसता के लिए कार्य करें, और किसी भी व्यक्ति का अपनी वाणी, कर्म और वचन से अपमान न करें।

नीलगाय बचाने के प्रयास में कार पलटी, चार घायल

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार अपराह्न उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद चार माह की मासूम बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच गई।

जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज अपनी पुत्रियों अन्नू सिंह, सेजल सिंह तथा अन्नू की चार माह की मासूम बच्ची के साथ कार से जौनपुर की ओर जा रही थीं। कार को चालक बबलू चला रहा था। कार जैसे ही हौज टोल प्लाजा के आगे पहुंची, तभी अचानक सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार हाईवे से करीब 15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों महिलाओं और चालक को चोटें आईं, हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए हौज ट्रामा सेंटर भिजवाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी

ट्रैक्टर ने खड़ी कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सपा नेता

जौनपुर। मछलीशहर नगर के मीरपुर चौराहे के निकट कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव विजय कुमार तिवारी उर्फ लल्लू गुरु की खड़ी कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर में वह बाल-बाल बच गए। सपा नेता ने रंजिश में जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। लल्लू गुरु मंगलवार की देर रात कार से वापस लौट रहे थे।

मीरपुर चौराहे के निकट फोन आने पर कार खड़ी कर बात करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही ईंट लदी ट्रैक्टर की ट्राली ने उनके कार के पिछले हिस्से में जबदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भाग रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को लोगो ने दौड़कर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस दोनों जन को कोतवाली लेकर आई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि लल्लू गुरु की तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मानवता की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा सर्वेश्वरी समूह संस्थान : सतीश सिंह

जौनपुर। सुइथाकला विकासखण्ड क्षेत्र के श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान शाखा समोधपुर के सौजन्य से शाखा के उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह रानू की अध्यक्षता में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सतीश सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना व आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के हाथों 130 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। सतीश सिंह ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह संस्थान मानवता की सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह का मूल मंत्र दीन-दुखियों, असहाय, गरीबों एवं पीड़ितों की निस्वार्थ सेवा है। उन्होंने सर्वेश्वरी समूह के परोपकार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के दबे-कुचले और शोषित-वंचित समाज के उत्थान के लिए संस्थान उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक व शाखा उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह रानू ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह संपूर्ण विश्व में मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। कहा कि समस्त भेदभाव से ऊपर उठकर यह संस्था मानव मात्र की सेवा कर रहा है। कहा कि उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के द्वारा हर मानव को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।

Share Now...