आईपीएल ऑक्शन 2023 में चार खिलाड़ी 15 करोड़ से ज्यादा की रकम में बिके. दरअसल, आईपीएल ऑक्शन इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब 4 खिलाड़ियों की बोली 15 करोड़ रूपए से ज्यादा लगी है. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि मयंक अग्रवाल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे. मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा.
मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रूपए में खरीदा. बताते चलें कि आईपीएल 2023 की नीलामी में कुल 80 खिलाड़ी बिके. इस दौरान करीब 167 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई. इस सीज़न की नीलामी में कुल 29 विदेशी खिलाड़ी बिके. वहीं कुल 51 भारतीय खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में खरीदे गए.
आईपीएल ऑक्शन 2023 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी-
सैम कर्रन- पंजाब किंग्स- 18.50 करोड़ रुपये
कैमरन ग्रीन- मुंबई इंडियंस- 17.50 करोड़ रुपये
बेन स्टोक्स- चेन्नई सुपर किंग्स- 16.25 करोड़ रुपये
हैरी ब्रूक- सनराइजर्स हैदराबाद- 13.25 करोड़ रुपये
मयंक अग्रवाल- 8.25 करोड़ रूपए- सनराइजर्स हैदराबाद
शिवम मावी- 6 करोड़ रूपए- गुजरात टाइटंस
जेसन होल्डर- 5.75 करोड़ रूपए- राजस्थान रॉयल्स
मुकेश कुमार- 5.50 करोड़ रूपए- दिल्ली कैपिटल्स
हेनरी क्लासेन- 5.25 करोड़ रूपए- सनराइजर्स हैदराबाद