Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर121 कुंड महायज्ञ विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न

121 कुंड महायज्ञ विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के गोपीपुर गांव में राम जानकी मंदिर बसावंतरा बगीचे में बुढ़वा बाबा अखिल विश्व कल्याणकारी 121 कुण्डीय श्री भगवान अति रुद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ। ग्यारह दिन महायज्ञ में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पूर्ण आहुति दी। यज्ञ के समापन के बाद छोटे-छोटे बच्चे व महिलाओं ने कलश को नरईवीर बाबा मन्दिर के पास स्थिति सई नदी में विसर्जन किया। लोगों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजनकर्ता व संरक्षक राम जानकी मंदिर के पुजारी बजरंग दास त्यागी व अयोध्या से आए ओम सूरी के संयुक्त प्रयास से सफल हुआ। ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि 121 कुंडली महायज्ञ 11 दिन तक चला जिसमें यज्ञ के साथ-साथ श्री रामकथा व विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें आसपास क्षेत्र के कचगांव, धनेजा, सलखापुर, बिशुनपुर व गोपीपुर गावों के हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रविंद्र बहादुर सिंह के साथ भक्त भी रहे।

Share Now...