जौनपुर। मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा/कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के आलोक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एकदिवसीय सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में संपन्न हुआ। जिसमें 12सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर को प्रेषित किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, 7वे वेतन आयोग के संस्तुतियों के उपरांत व्याप्त विसंगतियों दूर करते हुए समिति की रिपोर्ट को प्रकाशित कर उसके पूर्ण लाभ प्रदेश के राज्य कर्मचारी स्थानीय निकाय सार्वजनिक निगम परिवहन निगम प्राधिकरण शिक्षकों शिक्षक उत्तर एवं स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाए, प्रदेश सरकार द्वारा 1 जनवरी 2020 से दिनांक 31 जुलाई 2021 तक फ्रीज महंगाई भत्ते का एरियर अनुमान किया जाए एवं परिवार नियोजन सीसीएल सहित बंद किए गए अन्य समस्त भत्ते बहाल किए जाएं, आउटसोर्सिंग एवं संविदा आदि पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा संबंधी सुरक्षा भविष्य में स्थाईकरण हेतु नीति तथा समान कार्य समान वेतन लागू किया जाने के साथ ही प्रदेश की स्थानीय निकाय/विकास प्राधिकरण कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति सभी सुविधाएं प्रदान करते हुए वेतन ढांचा का पुनर्गठन किये जाने के साथ ही अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। उक्त अवसर संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय सिंह जिलामंत्री, सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री यूटा लक्ष्मी नारायण तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, अध्यक्ष कृष्णा पांडे, चंद्रमणि मिश्रा, डीपीए के मंत्री मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह, उपाध्यक्ष अतहर समीम, इंद्रभान मौर्या, अरुण कुमार सिंह, अरुण कुमार मौर्य, आउटसोर्सिंग से चंदन सिंह, अतुल सिंह, सर्वेश सिंह, सर्वेश पाल, विपुल चित्रांशु, विजय, राशिद, शिवम यादव, सूरज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
12सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यकर्मचारियों ने किया प्रदर्शन



