Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुर12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चपरामऊ गांव निवासी 12वीं की छात्रा वसु यादव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल युवती को फंदे से उतारा।उसे उपचार के लिए जौनपुर के नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल सुनीता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने शव को वापस घर लाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मृतका वसु यादव (लगभग 20 वर्ष) इतेन्द्र यादव की पुत्री थी और चपरामऊ गांव की निवासी थी। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share Now...