मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला गुड़हाई निवासी संगम लाल गुप्ता जी का निधन हो गया है। वह 105वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार गाजे-बाजे के साथ किया गया। संगम लाल श्री रामलीला कमेटी गुड़हाई में 85वर्षों तक मेघनाथ का पाठ कर रहे थे। शोकसभा में पहुंचे लोगों ने संगम लाल गुप्ता के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया गया। उनके निधन पर रामलीला अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त, चेयरमैन कपिल मुनि, राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, राजीव गुप्ता, राम बाबू ऊमरवैश्य, आशीष रानू, राजेश चिल्लू, शंकर लाल केसरवानी, विजेन्द्र जायसवाल, सदाशिव ऊमरवैश्य, नमन ऊमरवैश्य, लाल बहादुर सिंह, तीर्थराज ऊमरवैश्य, नटवरलाल, विक्की गुप्ता, गिरीश चंद्र, सन्तोष ऊमरवैश्य, राजकुमार ऊमरवैश्य, व अनिल भूरे आदि ने शोक व्यक्त किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
104 साल के संगम लाल गुप्ता का निधन



