जौनपुर। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम 12 से 18सितंबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत 101महिलाओं की कलश यात्रा के साथ हुई। वाराणसी से पधारे व्यास जितेन्द्र शास्त्री ने नैपूरा गांव में गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित कथा में विशेष संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि मन, कर्म, वाणी और इंद्रियों के नियंत्रण से नारायण प्रसन्न होते हैं। कलियुग में भगवान के नाम के स्मरण मात्र से भवसागर पार किया जा सकता है। व्यास जी ने सुमिरन, भजन और ध्यान का महत्व समझाया। उन्होंने गोकर्ण धुंधकारी, शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई गई भागवत कथा और भगवान शिव की अमर कथा का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में वाराणसी से आचार्य झुन्ना पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, अगस्त, चेतन और प्रसिद्ध नारायणवम पप्पू भी उपस्थित रहे। आयोजक गुप्ता परिवार की ओर से अशोक गुप्ता, रिखी गुप्ता, प्यारेलाल, राम बदन, प्रेम चंद, राम बचन, सत्यनारायण, राधे श्याम, लालमणि गुप्ता, जयेश और सुनील समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
101 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू

Previous article
Next article


