Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुर10 किलो की गोभी बनी कौतूहल का विषय

10 किलो की गोभी बनी कौतूहल का विषय

जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक किसान के खेत मे उगी 10 किलोग्राम की एक गोभी का वजन कौतूहल का विषय बना है। इस बड़ी उपलब्धि पर लोग किसान की खूब प्रशंसा कर रहे है। उक्त गाँव निवासी रामदेव मौर्य एक छोटी जोत के किसान है। वह खेती में हाड़तोड़ मेहनत कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करते है। हर वर्ष की भांति इस बार भी वह अपने खेत मे गोभी की फसल लगाए थे। उन्होंने बताया कि वह सब्जी की खेती के लिए अपने खेत में शुद्ध देसी खाद का प्रयोग करते है। इसके अलावा समय-समय पर निराई गुड़ाई, सिंचाई व उचित मात्रा में कीटनाशक का छिड़काव करते है। जिससे फसल की पैदावार अच्छी होती है। किसान यदि देशी खाद का प्रयोग खेती में करे तो कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकता है। उनके पास 6 बिस्वा जमीन है। उसी में हर सीजन में खेती करते हैं। कभी खेत खाली नहीं छोड़ते है। 6 विस्वा खेत में 8 हजार रूपये की लागत लगाकर उन्होंने इस बार तीस हजार रुपये से ज्यादा कमाया है। सामान्य से अधिक वजनी गोभी की कीमत सब्जी मंडी में 80 से लेकर 100 रुपये तक है।

Share Now...