आयरन स्टोर की दुकान में चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी से करीब पांच सौ मीटर दूर अइलिया के पास एक आयरन स्टोर के बाहर रखा सामान चोर बीती रात उठा ले गए। सामानों की कीमत लाखों में बतायी जा रही है। दुकान मालिक सचिन कुमार जायसवाल ने बताया कि दुकान के बाहर 17 सालों से सरिया, सीमेंट सीट सहित अन्य सामान बाहर रखा रहता है। सुबह देखा तो वहां पर सामान गायब था। तत्काल बजरंग नगर चौकी पर तहरीर देकर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सालों से दुकान के बाहर सामान रखा जा रहा था लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं घटी।
मारपीट में मां और तीन बेटियां घायल
जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के सोंगर गांव में बुधवार को मां के खाते से पैसा निकालने के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी और तीन बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराया। पीड़ित दीपचंद का आरोप है कि उसकी वृद्ध मां के खाते से दो हजार रुपए निकाल लिए गए। बड़ा भाई सुरेंद्र अपने छोटे भाई दीपचंद के परिवार पर रुपए निकलवाने का आरोप लगाने लगा। इस पर दोनों भाइयों के परिवार में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र ने 40 वर्षीय अनीता पत्नी दीपचंद और उसकी बेटियां 18 वर्षीय सोनी, 16 वर्षीय नेहा और 13 वर्षीय आंचल की पिटाई कर घायल कर दिया।
कानपुर को पराजित करके जेसीएफ जौनपुर सेमीफाइनल में
जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य स्तरीय यादवेश क्रिकेट मेले में खेले गए मुकाबले में जेसीएफ जौनपुर की टीम ने कानपुर को 80 रन से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीएफ जौनपुर की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए संदीप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 99 रनों पर सिमट गई। अनुज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच संदीप रहे। मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और संदीप सिंह रहे। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने किया। स्कोरर हरिओम निगम रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमरीश उपाध्याय के द्वारा दिया गया।
- जमीनी विवाद में महिला जख्मी
जौनपुर धारा, सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसिया बहार गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला सहित उसके पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार उत्तâ गांव निवासी अखिलेश बिन्द और पड़ोसी हरिश्याम बिन्द के बीच जमीन सम्बन्धी विवाद चल रहा था। उसी पुरानी रंजिश को लेकर नन्हे लाल, रमई, गुड्डी और अनीता लाठी डण्डा लेकर अखिलेश के परिवार वालों पर हमला बोल दिया जिसमें अखिलेश की पत्नी केवला तथा पुत्र विनोद गम्भीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले में घायलों का उपचार कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



