Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनहेमा मालिनी ने दिखाए बर्थडे के खास पल

हेमा मालिनी ने दिखाए बर्थडे के खास पल

सालों बाद धर्मेंद्र और जीतेंद्र के साथ आईं नजर

हेमा मालिनी का बर्थडे सेलिब्रेशन खबरों में बना हुआ है। ड्रीम गर्ल ने सोमवार को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी दोस्तों, परिवार अपने चाहने वालों के लिए रखी। जहां बॉलीवुड के लगभग हर बड़े स्टार ने शिरकत की। अब एक्ट्रेस बर्थडे की इनसाइड फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। हेमा मालिनी ने 16अक्टूबर को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। पार्टी से सामने आए फोटो और वीडियो पहले ही चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच अब ड्रीम गर्ल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र के लिए एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया। हेमा मालिनी ने बर्थडे के इस वीडियो में पार्टी की हर खास झलक को दिखाया है। वीडियो की शुरुआत ड्रीम गर्ल की पार्टी में एंट्री करने के साथ होती है। इसके बाद वो सितारों से सजी इस शाम के मेहमानों से रूबरू करवाती हैं। पार्टी में हेमा मालिनी को-स्टार शत्रुघन सिन्हा, बेटी एशा देओल, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, धर्मेंद्र, रेखा, माधुरी, रानी मुखर्जी और विद्या बालन समेत कई स्टार संग नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस पैपराजी के साथ भी अपना बर्थडे मनाते हुए नजर आईं। हेमा मालिनी और जितेंद्र ने साथ में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। दोनों फिल्म इंडस्ट्री की एक सुपरहिट जोड़ी हैं। एक वक्त पर इनके शादी करने की भी खबरें सुनने को मिली थी। अब एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में दोनों सालों बाद एक बार फिर साथ नजर आए।हेमा मालिनी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सभी गेस्ट का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। ड्रीम गर्ल ने कहा, 16/10/23 सच में मेरे जीवन का एक हीरे से भरा दिन था। दोस्तों, साथ काम करने वाले, परिवार और मेरे फैंस के साथ वो शाम यादगार रही। पूरी पार्टी में धरमजी का होना एक आशीर्वाद था। हेमा मालिनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में पूरा बॉलीवुड उन्हें विश करने पहुंचा। इनमें जया बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरी, रवीना टंडन, विद्या बालन, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, तुषार कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी भी शामिल हुईं।

Share Now...