जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव में ताला तोड़कर हार्डवेयर की दुकान से लगभग तीस हजार रुपए का सामान चोर लेकर चंपत हो गये। भुक्तभेगी ने घटना की लिखित तहरीर थाने में दे दी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी शुएब अहमद की कोदहूं गांव में एक हार्डवेयर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार की शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले आए। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दुकान से लगभग तीस हजार का सामान गायब था। भुक्तभेगी ने घटना की लिखित तहरीर थाने मे दे दी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
हार्डवेयर की दुकान से तीस हजार की चोरी

Previous article
Next article


