- दिन घरों में दुबके रहें लोग, बाइक चालक की भी छूटी कंपकपी
जौनपुर। हाड़ कंपा रही ठंड के बीच चल रही सर्द हवाएं आम जन जीवन में कहर ढाह रही हैं। इस कारण दिनभर लोगों की कंपकपी छूट रही है।रविवार को बंद कमरों में हीटर व अलाव जलाने, रजाइयों में दिनभर दुबके रहने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिल सकी। ठंड से आमजन ही नहीं पशु, पक्षी भी व्याकुल दिखाई दिए। इन दिनों पड़ रही हांडकपाऊ में ठण्ड सुबह-शाम के अलावा दोपहर को भी सर्दी के सितम से हर कोई कांपता नजर आया। वहीं दिनभर सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। जौनपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय दुपहिया वाहन चालक ठंड से परेशान दिखाई दिए। राहत पाने को जगह-जगह लोग कूड़ा व लकड़ी जलाकर राहत पाने का प्रयास करते दिखे।
हाड़कंपाऊ ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है, रात से शुरू हुई सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह घना कोहरा और बादल के चलते सर्दी से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। लोग दिन में अलाव जलाकर उसके सामने बैठे रहे। राहगीर सर्दी से बेहाल नजर आए। राहगीरों के साथ ही दोपहिया वाहन सवार गर्म कपड़ों के अलावा शाल ओढ़कर जाते नजर आए। ठंड के कारण शहर में खुले में घूमने वाले जानवर भी अलाव के इर्द गिर्द बैठे नजर आए। रविवार को भी धूप नहीं निकली है, हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। जैसे ही शाम होता है कोहरे का असर शुरू हो जाता है। ठंड से पशु पक्षी तक ठिठुर गए हैं। सुबह से ही मौसम ठंडा है। सर्द हवा चलने से कनकनी लग रही थी। सुबह शाम अपने अपने घरों में आग जलाकर ठंड से राहत पा रहे है। शीतलहर के इस मौसम में कहीं भी सरकारी एवं प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह का राहत मुहैया नहीं कराया गया है। यहां तक कि सरकारी संस्थाओं में भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गरीबों की जिदगी ठंड के कारण बदतर हो गई है। दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों का काम ठप है अधिकतर लोग अपने हीं घरों में दुबके पड़े हैं। कितु जिन्हें बाहर रहकर काम करने की मजबूरी है उनकी हालत ठंड के कारण पस्त हो गया है। तापमान में गिरावट के कारण लोग दिनभर अलाव सेकनें को मजबूर है। कही कही तो घर में भी अलाव की व्यवस्था कर रखें है। जिससे ठंड से बचा जा सके। वही ठंड के प्रकोप के कारण लोग कृषि कार्य सहित आवश्यक कार्य से बाहर जाने से भी परहेज कर रहे है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिख रही है। ठंड के कारण पशु पालक किसानों के लिए मुसीबत खड़ी है। चारा कि किल्लत उस पर मौसम की मार। वही सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नही होने लोगों की मुसीबत बढ़ी हुई है।
फोटो – ०१, ०२
30 दिसंबर तक स्कूल बंद, बाजार भी हुआ सन्नाटा
सर्दी के चलते परिषदीय विद्यालयों के साथ समस्त विद्यालय भी फिलहाल ३०दिसंबर तक के लिये बन्द कर दिए गए हैं। ठंड के चलते बाजारों में मंदी आ गई है। दुकानदार भी दुकानों पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ठंड के कारण बिक्री में काफी कमी आ गई है। सुबह से दुकान खोलने के बाद हम लोग ग्राहक का इंतजार करते है लेकिन कभी कभार इक्का दुक्का लोग दुकानों पर सामान खरीदने के लिए आते है। वहीं गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

ट्रेनों की लेट-लतीफी से भी लोग परेशान
जौनपुर। इस ठंड में ट्रेनों की लेट-लतीफी का सिलसिला भी जारी है, लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ पैसेंजर गाड़ियां भी निर्धारित समय से विलंबित आ रहीं हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्मों पर यात्री घंटों इंतजार करते नजर आए। वहीं स्टेशनों पर अभी तक यात्रियों के लिये ना तो रैन बसेरा की व्यवस्था और न ही अलाव की ही व्यवस्था सही से की जारही है। आलम यह है कि यात्री प्रत्रीक्षालय में बैठकर घण्टों ट्रेनों की प्रतीक्षा करने को यात्री मजबूर है। सरकार के तरफ से तमाम गाइडलाइन के बावजूद रेलवे और जिला प्रशासन इस समस्या पर मजबूती से काम नहीं कर पा रहा है।
ठंड व शीतलहर के कारण 30तक स्कूल बंद
जौनपुर। अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जनपद के कक्षा 1 से १२ तक के सभी विद्यालयों को 29 एवं 30 दिसंबर को बंद कर दिया गया है। इस दौरान परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में केवल विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।



