जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के पुरानी बाजार वार्ड स्थित मोहल्ला चिकाना में मरहूम हाजी इस्लाम कुरैशी की याद में जलसा इजलास(तकरीर) का आयोजन ऐडवोकेट अब्दुल रहमान द्वारा किया गया। उक्त नूरानी महफिल इजलास की आरम्भ युनुस ने तिलावत कुरान से किया। जिसमें स्थानीय शायरों के साथ अतिरिक्त बड़ी संख्या में बाहरी शायरों ने हिस्सा लेकर रसूलल्लाह की शान में एक से एक बढिय़ा अशार पढ़कर मौजूद लोगों का दिल ही नहीं जीत लिया बल्कि उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया।इसी क्रम में मौलाना अबरार वारसी किबला ने तकरीर करते हुए बताया कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत, गुणों पर विस्तार से तकरीर की तथा कुरान पाक की व्याख्या करते हुए जलसे में आये हुए हजारों लोगों को संबोधित किया। अली अकबर, कारी फैसल ने नबी की शान में नातेनबी पढ़कर महफिल में चार चांद लगाया। उक्त कार्यक्रम का संचालन हाफिज अशरफ ने किया। इस मौके पर महमूद आलम चेयरमैन प्रतिनिधि, अली अकबर वारसी, मीरा शाह सैयद, हाफ़िज़ फैसल, अब्दुस्सलाम कुरैशी, बबलू कुरैशी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
हाजी इस्लाम कुरैशी की याद में जलसे का आयोजन
Previous article


