जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खानापट्टी गांव निवासी महिला गीता देवी ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया कि मेरा मायका पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गौहानी गांव में है। मेरी मां बबना देवी की मृत्यु 9 अगस्त 2022 को हो गयी थी। मेरे पिता की मृत्यु के बाद मेरी मां ही सम्पत्ति की मालकिन थी। ग्राम प्रधान गौहानी शिवसागर पाल, हल्का लेखपाल शिवप्रसाद यादव, ग्राम पंचायत सचिव पुरुषार्थ यादव गौहानी गांव के विनय, राजपति के साथ मिलकर आपराधिक षड्यन्त्र करके कूटरचित प्रमाण-पत्र तैयार करके सुखराजी देवी पत्नी गयादीन को फायदा पहुंचाने की नीयत से एक दूसरी महिला को रजिस्ट्री आफिस में ले जाकर 31 अगस्त 2022 को बबना देवी की सम्पत्ति सुखराजी को बैनामा कर दिया । पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
हल्का लेखपाल सहित 6 के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article


