Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहरिद्वार के नौकैची की समीप हुए भूस्खलन में मुंगराबादशाहपुर के पिता पुत्री...

हरिद्वार के नौकैची की समीप हुए भूस्खलन में मुंगराबादशाहपुर के पिता पुत्री की दर्दनाक मौत

  • अपने रिश्तेदारों के साथ 20जून को गए थे उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा पर

मुंगराबादशाहपुर। अपने रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार दर्शन के लिए निकले मुंगराबादशाहपुर के पिता पुत्री की भूस्खलन की घटना में मौत हो गई है। मौत की पुष्टि हरिद्वार के जिला प्रशासन ने देर की है। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। नगर के साहबगंज मुहल्ला निवासी हरिशंकर गुप्ता(45) व पुत्री ख्याति (7) को लेकर अपने प्रतापगढ़ के रिश्तेदारों के साथ 20जून को चार धाम यात्रा हरिद्वार दर्शन के लिए निकले थे। सोमवार को यमनोत्री धाम से दर्शन करके पैदल ही लौट रहे थे। नौकैची के समीप अचानक भूस्खलन होने लगा।देखते ही देखते दोनो मलबे में दब गए। प्रशासन ने रेस्क्यू कर देर रात शव को निकाला गया। देर रात जिला प्रशासन ने हरिशंकर के परिजनों को मौत की जानकारी दी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। फोन हरिशंकर के भाई अभय गुप्ता ने उठाया था। मौत की खबर सुनकर मोबाइल हाथ से छूट गया और दहाड़ मारकर रोने लगा। परिजन सूचना मिलते ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक शव को मुंगराबादशाहपुर नही लाया जा सकता है इसलिए दाह संस्कार हरिद्वार में ही किया जा सकता है। हरिशंकर की पत्नी मिथिलेश कुमारी अपने 4 साल के बेटे हार्दिक के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुईं हैं। गाड़ी चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने बेटी से इतना प्यार करते थे कि जहां भी जाते थे उसको अपने साथ लेकर जाते थे। लेकिन यह नहीं मालूम था कि उनका और उनकी बेटी का यह आखिरी सफर होगा। फिलहाल हृदयविदारक घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घटना से आहत नगर में अधिकांश दुकानों में मंगलवार को ताले लटके रहे।

Share Now...