- 3 जुलाई को कुछमुछ गांव में हुई थी मारपीट की घटना
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास में नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि कुछमुछ गांव निवासी मुमताज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पड़ोसी मटर उर्फ सलीम, पोकू उर्फ फारुख इसराज और रसीद ने जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से सोमवार की देर शाम उनके घर पर धावा बोल दिया। घटना में मुमताज, उसके भाई जुब्बल, बोदर और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने अभियुक्तों को मंगलवार को एक ईट भट्ठा गजना के पास से गिरफ्तार कर लिया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमेश कुमार, उप निरीक्षक इष्टदेव पांडे, कांस्टेबल विजेंद्र कनौजिया, सुधीर कुमार साहू, आदित्य नारायण, प्रभाकर सिंह और अंकित कुमार सिंह मौजूद रहे।



