Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरहत्या कर जलाई गई युवक की लाश मिलने से सनसनी

हत्या कर जलाई गई युवक की लाश मिलने से सनसनी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव में एक युवक की जली हुई लाश देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवक की लाश उसके घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली है। आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को जला दिया है। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी पहुंचे और घटना के बारे में परिजन से जानकारी हासिल की। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में फोर्स तैनात कर दी गयी है। बताया जाता है कि नारायणडीह गांव निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड शिक्षक रघुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ नन्कू यादव (23) की हत्या कर लाश को पुआल के सहारे जला दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई जब किसी ने जले हुए शव को देखा। परिजनों के मुताबिक विनोद यादव घर पर ही रहकर काम करता है। मंगलवार की रात को 8 बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। रात 10 बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह अभी आ जाएगा। परिजन भी सो गये और सुबह उठे तो विनोद अपने बिस्तर पर नहीं था। परिजनों का माथा ठनक गया वह खोजबीन करने लगे। बुधवार की सुबह 8 बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास रामकुमार के बाग में एक टिन शेड के नीचे जलाकर मारा गया है। परिजन बदहवास मौके पर पहुंचे तो देखा मृतक युवक विनोद यादव ही था। हत्या की बात सुनकर गांव में सनसनी फैल गई। भारी भरकम भीड़ इकट्ठी हो गई। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि मामला क्या है। सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनोंसे घटना की जानकारी ली। गांव में सुरक्षा के तौर पर  पुलिस को तैनात किया गया है।

डॉग स्क्वॉड ने दोस्त के घर पर मारा चक्कर

  • फोरेंसिक टीम ने एक घंटे तक की जांच, लिए सैंपल
  • मृतक के पिता ने गांव के दो लोग के खिलाफ हत्या की दी तहरीर
  • शव को कब्जे में लेने को लेकर पुलिस व परिजनों में हुई तनातनी

मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव में युवक को जिंदा जलाये जाने की दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई हतप्रभ दिखा। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे मे ले रहे पुलिस को कई बार हंगामे के दौर से गुजरना पड़ा। सीओ मछलीशहर अतर सिंह व थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी परिजनों व ग्रामीणों को समझाने बुझाने मे लगे रहे तब जाकर शव को पुलिस अपने कब्जे में ले सकी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड व फारेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। खोजी कुत्ता मौके पर पहुंचा और पहुंचते ही शव के पास गया और फिर मृतक विनोद यादव (23) के एक दोस्त के घर का चक्कर लगाता रहा। फिर मृतक विनोद के घर तक गया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए अपने पास पुआल, जले हुए कपड़े, चप्पल, माचिस, खाली बोतल अपने साथ ले गई। माना यह जा रहा है कि विनोद को जिंदा जला दिया गया। घटना की वीभत्सता को देखकर परिजनों और गांव के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। हर कोई घटना को अंजाम देने वालों को कोसता नजर आया। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता रघुराज यादव ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है।

Share Now...