जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मोहल्ला सिपाह स्थित हजरत सैय्यद मंसूर बाबा का सलाना उर्स का जलसा शनिवार को देर रात बड़े ही अकीदत और शानों शौकत के साथ मनाया गया। इस दौरान जायरीनों ने हजरत सैय्यद मंसूर बाबा की मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें भी मांगी। साहबगंज मुहल्ला स्थित फूलशाह बाबा सिनेमा गली से डीजे सहित गाजे-बाजे के साथ एक जुलूस निकाला गया, जिसमें बाबा के कद्रदान सिर पर गागर लेकर चल रहे थे, जो अपने कदीमी रास्ते से होकर बाबा के मजार पर पहुंचा, जहां पर जायरीनों ने बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई और मन्नतें भी मांगी। जुलूस के शक्ल में शामिल लोग बाबा के शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। जो अपने कदीमी रास्ते से होकर सिपाह स्थित सैय्यद मंसूर बाबा की मजार पर पहुंच कर जायरीनों द्वारा चादर चढ़ाया गया। बाबा को इत्र से नहला कर गुलपोशी किया गया। अध्यक्ष सुएब अंसारी व खादिम खालिद अंसारी ने अमन चैन के लिए दुआ की। अजमेर राजस्थान व वाराणसी से चलकर आए नामचीन कव्वाल मंडली के द्वारा पेश किए गए नातिया कलाम ने जलसे में समां बांधा। फैजान फतेह अली अजमेर द्वारा ‘नसीबों को जगाया हैं अली ने, हमें अपना बनाया है अली ने…, आज मारो घर धूम मची है मंसूर बाबा की शादी रची है पर लोगों ने कलाकारों का हौसला अफजाई भी किया। मोबीन साबरी वाराणसी द्वारा ‘नहीं लौटा कोई खाली घराना हो तो ऐसा हो, जो महशर में भी काम आए सहारा हो तो ऐसा हो…. सुन कद्रदानों ने हौसला अफजाई किया। कव्वाल मंडली द्वारा बाबा के शान में पेश कव्वाली का देर रात तक लोगों ने लुफ्त उठाया। इस अवसर पर खादिम खालिद अंसारी, अध्यक्ष सुऐब मंसूरी, शिवम गुप्ता, बबलू, विक्की गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, नवरत्न, आफाक खान, मो.शादाब, आलोक, खलीक अंसारी, फारुख, मो.खलिक अंसारी व अनवर मंसूरी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
हज़रत सैय्यद मंसूर बाबा की मजार पर जायरीनों ने की चादरपोशी



