जौनपुर। भारतीय योग संस्थान ने 30 जुलाई को श्रद्धेय स्व.प्रकाश लाल की 18वीं पुण्य तिथि को भारत तथा विदेशों में सभी योग साधना केन्द्रों के स्तर पर गत वर्ष की भांति स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय योग संस्थान ने भगत सिंह पार्क सब्जी मंडी व आर्य समाज मंदिर चहारसू चौराहा पर योग साधकों एवं साधिकाओं द्वारा स्मृति दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम केन्द्र प्रमुख जिला प्रधान राम आसरे साहू ने दीप प्रज्वलन कर 10मिनिट का उद्बोधन कर श्रद्धेय प्रकाश लाल के जीवन तथा संस्थान के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि आज के इस भागम भाग जिंदगी में तथा जहरीले रासायनिक खाद्य पदार्थ के इस्तेमाल से मानव जीवन छोटा हो गया है और तरह तरह के रोगों से ग्रसित होने लगा है, केवल इसका निदान योग से ही सम्भव है। इसके पश्चात् भजन, प्रार्थना, व शान्ति पाठ के बाद योगाभ्यास के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। राम आसरे साहू ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक व्यक्तियों को संस्थान से जुड़ने व योगाभ्यास के लिए प्रेरणा देने के लिये आवाहन किया।
― Advertisement ―
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित मार्गो पर सुधारात्मक कार्यवाही की समीक्षा की और पिछले बैठक...
स्व.प्रकाश लाल की मनाई गई 18वीं पुण्य तिथि

Previous article