जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा.आर.बी.कमल के नेतृत्व में शनिवार को वीर भूमि जौनपुर के स्व.उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं उपस्थित अतिथियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने स्व.उमानाथ सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल एक उच्चकोटि के समाजसेवी थे बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजोत्थान के लिए निरंतर समर्पित रहे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उपस्थित चिकित्सा शिक्षकों ने कहा कि स्व.उमानाथ सिंह का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने समाज में शिक्षा और सेवा की जो नींव रखी, उसे आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि सच्ची सेवा वही है जो समाज के निचले तबके तक पहुँचे। कार्यक्रम के अन्त में चिकित्सा शिक्षक एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्व.उमानाथ सिंह के आदर्शों को आत्मसात कर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो.डॉ.रूचिरा सेठी, प्रो.डॉ.आशीष यादव, प्रो.डा.भारती यादव, डा.ले.क.सीबीएस पटेल, डॉ.विनोद कुमार, डॉ.अरविन्द पटेल डॉ.संजीव यादव, डॉ.रोहित सरोज, डॉ.नाजिया नन्न, डॉ.आशीष गुप्ता, डॉ.अनुज सिंह, डॉ.नवीन सिंह, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.जयंत शर्मा, डॉ.संदीप सिंह एवं अन्य चिकित्सा शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



