जौनपुर धारा,केराकत। स्वामी विवेकानंद स्कूल में विवेकानंद की 162वीं जयंती मनाई गई। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं ज्ञान का खजाना है वह आत्मविश्वास, ज्ञान की खोज, आत्म सुधार, दूसरों की सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे के महत्व पर जोर देते हैं। उनके आदर्श वाक्य उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। यह आज की दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है पत्रकार अमित यादव ने स्कूल के बच्चों को बताया कि स्वामी विवेकानंद की कही गई बातें युवाओं में जोश भरने का काम करती है। उनकी युवावस्था देश के हर युवा के लिए बेहतरीन मिसाल है यही वजह है कि उनके जन्मदिन को देश में युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। केराकत में स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12जनवरी को विद्यालय में सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं पत्रकार अमित प्रताप यादव, पूनम सिंह, राममिलन यादव उपस्थित होकर विवेकानंद की छवि पर पुष्प अर्जित कर जयंती मनाई।
― Advertisement ―
महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के...
स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनाई गई 162वीं जयंती
