जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के जलालपुर विकास खण्ड के त्रिलोचन में एकल विद्यालय अभियान के तहत युवा चेतना दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पैदल यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानन्द के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को जगाने के लिए कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’का संदेश देने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, समाज सुधारक युवा युग-पुरुष ‘स्वामी विवेकानंद’ का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में हुआ था। उनका जन्म दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाये जाने का प्रमु्ख कारण उनका दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं। जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया। उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। इस अवसर पर अर्चना गौतम, मनोज यादव, पार्वती देवी, अन्तिमा मौर्या, कामता प्रसाद, सतीश कुमार, प्रियंका सिंह, दाया सिंह, कल्पना यादव, अर्चना पाल, रेनू सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। संचालन मिठाई लाल व अध्यक्षता मुखराम यादव ने किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : अरविन्द पटेल

Previous article


