Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeउत्तर प्रदेशस्वामी कैलाशानंद समेत कई संतों को जहर देकर हत्या की साजिश

स्वामी कैलाशानंद समेत कई संतों को जहर देकर हत्या की साजिश

प्रयागराज. निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद समेत कई संतों को जहर देकर उनकी हत्या की साजिश का खुलासा प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ ने किया है. संतों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक शख्स को पकड़ा गया है, जिससे पुलिस और एसटीएफ की टीमें पूछताछ  कर रही हैं.

मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में रहने वाली महिला संत त्रिकाल भवंता के आश्रम में शनिवार को विक्रम सिंह उर्फ योगेंद्र शर्मा नाम का एक युवक पहुंचा. उसने त्रिकाल भवंता को जानकारी दी कि 1 जनवरी को हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के सम्मान में होने वाले समारोह में भोज का आयोजन किया गया है. वहां खाने में जहर डालकर स्वामी कैलाशानंद समेत सभी संतों को मारने की साजिश रची गई है. संदिग्ध युवक का दावा है कि उससे नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये लिए गए थे, लेकिन न तो नौकरी दी गई और न ही पैसे वापस किए गए. इसी का बदला लेने के लिए वह स्वामी कैलाशानंद की हत्या करना चाहता है. साध्वी त्रिकाल भगवंता ने युवक को बातों में फंसाकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आश्रम पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया है. कई एजेंसियां पकड़े गए संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही हैं. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध युवक रेकी करने के लिए 29 नवंबर को हरिद्वार में स्वामी कैलाशानंद के आश्रम गया था. वहां वह 4 घंटे तक रुका हुआ था. उसने अपना नाम और पता गलत दर्ज कराया था. फिलहाल प्रयागराज पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस ने हरिद्वार के अफसरों और स्वामी कैलाशानंद को भी संदिग्ध युवक के पकड़े जाने की जानकारी दे दी है. प्रयागराज के डीसीपी अजीत सिंह चौहान का दावा पकड़ा गया युवक शुरुआती पूछताछ में ठग समझ आ रहा है. वह इस तरह की सनसनी फैलाकर साध्वी त्रिकाल भवंता से कुछ पैसे ऐंठना चाहता था. संदिग्ध युवक और उसके दावे के बारे में हर एंगल पर पड़ताल की जा रही है.

Share Now...