Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरस्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का होगा आयोजन

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर की अग्रणी सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ज्योत्सना द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए हेल्दी बेबी शो का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर गुरुवार को होगा। प्रतियोगिता में नवजात और नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सबसे स्वस्थ और तंदुरुस्त बच्चों को चयनित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

ज्योत्सना अध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. एसएल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी। पहला वर्ग 0 से 12 माह, दूसरा वर्ग 13 से 36 माह और तीसरा वर्ग 37 से 60 माह का होगा। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन उसी दिन कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। इसके बाद 2 बजे से 4 बजे तक प्रतियोगिता चलेगी। विजेताओं का फैसला बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनके टीकाकरण में आधार पर किया जाएगा। सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए आकर्षक उपहार और प्रमाण पत्र की व्यवस्था की गई है। महामंत्री राजेश सिंह ने नगर वासियों को अपने परिवार के बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने और आसपास के लोगों और पड़ोसियों तक इस प्रतियोगिता की जानकारी साझा करने की अपील की।

Share Now...