Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग

जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा...
Homeअपना जौनपुरस्वर्णकार समाज का शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह संपन्न

स्वर्णकार समाज का शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह संपन्न

जौनपुर। रविवार को स्वर्णकार समाज का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह नगर के राजा साहब फाटक स्थित राजमहल में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ, संस्थापक एवं संरक्षक नन्हें लाल वर्मा, कार्यक्रम संयोजक विनीत सेठ तथा संरक्षक अशोक सेठ, मानिक चंद सेठ, दिनेश सेठ, चन्द्र प्रताप सोनी और मुन्ना लाल सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अध्यक्ष राजकुमार सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ (गहना कोठी), महामंत्री विष्णु सेठ और कोषाध्यक्ष अनिल सेठ को मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दूसरे चरण में उपाध्यक्ष सुनील सेठ, बंशीधर सेठ, विनय बरौतिया, विनोद सेठ, राधेश्याम सेठ, सूरज सेठ, अनिल कुमार वर्मा, सन्नी वर्मा और संतोष सेठ के साथ वरिष्ठ मंत्री प्रिन्स सेठ और मनोज वर्मा को संस्थापक नन्हें लाल वर्मा ने शपथ दिलाई। तीसरे चरण में मंत्री मंडल और कार्यकारिणी सदस्यों को समाजसेवी अशोक कुमार सेठ (एडवोकेट) ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सेठ ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करने और सेवा का संकल्प लेना चाहिए। अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने समाज को नई दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार जताया। वहीं नन्हें लाल वर्मा ने कहा कि शिक्षित परिवार ही विकसित समाज की पहचान है, इसलिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सोनी ने किया।

Share Now...