दुकानदारों में डेंगू समेत अन्य वीमारियों को लेकर दहशत का माहौल
जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के सरायबीरू रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रोड के किनारे बना नाला बजबजा रहा है। राहगीर समेत दुकानदारों ने डेंगू समेत अन्य घातक वीमारियों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। गौरतलब हो कि रेलवे स्टेशन रोड पर स्थिति स्टेट बैंक के ठीक बगल में एक नाला निकला है जो मरम्मत के अभाव में पूरी तरह से पटने के कगार पर है। बरसात के दिनों की तो बात छोड़िए इस नाले हर रोज बजबजाते गंदे पानी को देखा जा सकता है जबकि इसी रोड से होकर अधिकारी व कर्मचारी ब्लॉक पर जाते है मगर नाले में बह रहे गंदे पानी को देख नजरंदाज कर निकल जाते हैं। नाले से सटे दुकानदारों को गंदे पानी से होकर हर रोज आना जाना होता है और शाम होते ही गंदे पानी की वजह से दुकानों में मच्छरों का आवागमन बना रहता है जिसको लेकर दुकानदारों में डेंगू समेत अन्य घातक वीमारियों को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त है जबकि बरसात से पहले नालों की साफ सफाई कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहता है मगर इसे दुर्भाग्य ही कहा जाय की बरसात के दिनों की बात तो छोड़िए अब तक इस नाले की सुधि लेने की आवश्यकता ग्राम प्रधान ने ली और न सचिव ही ने ली। बहरहाल कब और कैसे इस नाले की मरम्मत कराई जाएगी ये तो जिम्मेदार ही तय करेंगे।



