Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्टार यूनियन दाई-इचि लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने छात्रों को दिया सुनहरा अवसर

स्टार यूनियन दाई-इचि लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने छात्रों को दिया सुनहरा अवसर

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें स्टार यूनियन दाई-इचि लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने भाग लिया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो.वंदना सिंह के संरक्षण और केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में इनक्यूबेशन सेंटर के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी के जोनल हेड बिश्वजीत मित्रा, रीजनल एचआर समीर सिंह और एचआर एग्जीक्यूटिव ऋतिक पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई, जिसमें कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली, पद की जिम्मेदारियों और विकास की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इसके बाद सभी पात्र छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय के सभी संकायों के स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए खुली थी, जिससे विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर मिला। केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सह समन्वयक सुशील कुमार ने कम्पनी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को छात्रों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान डॉ.विशाल यादव, श्याम त्रिपाठी, दिव्यांशु संजय, हरी ओम साहू, आयुष गुप्ता, साक्षी मिश्रा, सौम्य गुप्ता, आशु सिंह व किशन चौहान समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह ड्राइव रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुई।

Share Now...