जौनपुर धारा,मड़ियाहूँ। कंपोजिट विद्यालय जमुआं में स्कूल चलो अभियान के तत्वावधान में गाजे बाजे के साथ बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा सेवित क्षेत्र में रैली निकाली गई। उसके पश्चात 31 मार्च 2025 को अवकाश ग्रहण करने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक फूलचंद तिवारी व पारसनाथ यादव विदाई समारोह में शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को विद्यालय परिवार एवं ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम यथार्थ गीता एवं विभिन्न प्रकार के उपहार देकर के सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत तथा शिक्षकों के द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। अतुल यादव ने कहा कि शिक्षक ही होता है, जो स्वयं मोमबत्ती की तरह जल करके दूसरों के जीवन को प्रकाशित करता है, अपनी सेवा के बल पर अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षक कई पीढ़ी तक याद किए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान तेज बहादुर यादव एवं संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव एवं अश्विनी कुमार ने किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मडियाहू के मंत्री फूलचंद तिवारी ने अपने मंत्री का पदभार अश्वनी कुमार को सौंपा, जिला इकाई ने फूलचंद तिवारी को ब्लॉक इकाई का संरक्षक मनोनीत किया। समारोह को शिवकुमार सरोज रविन्द्र बहादुर सिंह, राय साहब यादव, जय सिंह यादव, श्यामनी सिंह, सिनिध सिंह, डॉ.मनोज सिंह यादवेंद्र नाथ यादव आदि ने संबोधित किया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत निकाली गई रैली

Previous article
Next article


