Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूल के दीवारों व बोर्ड का तिरंगा कला से सजाया

स्कूल के दीवारों व बोर्ड का तिरंगा कला से सजाया

जौनपुर। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद के प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों, बच्चों तथा अभिभावकों की उपस्थिति में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के अन्तर्गत प्रथम चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया गया जिसमें बच्चों ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा से संबंधित प्रतियोगिताएं और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कहानी और कला प्रतियोगिता को भी सम्मिलित किया गया। सभी परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा रैली से संबंधित राखी बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने शिक्षकों की मदद से राखियां बनाई और कुछ विद्यालयों द्वारा सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों का आभार लिखकर डाक से राखी भी भेजी गई। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उक्त समस्त कार्यक्रम परिषदीय विद्यालयों में आयोजित आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रम में सभी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने-अपने विकास खंडों के विद्यालयों में तिरंगा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी की गई। विद्यालयों के बच्चों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया और देशभक्ति की भावना से सभी शिक्षक, बच्चे तथा अभिभावक ओत प्रोत रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का प्रथम चरण अभी 08 अगस्त तक प्रत्येक दिन आयोजित किया जाएगा।

Share Now...