Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनसोहेल ने हंसिका मोटवानी की मांग में भरा सिंदूर

सोहेल ने हंसिका मोटवानी की मांग में भरा सिंदूर

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस जोड़े ने 4 दिसंबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जयपुर के पास मुंडोता किले और पैलेस में सात फेरे लिए। पति-पत्नी के रूप में हंसिका और सोहेल की झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हंसिका को अपनी पत्नी बनाकर सोहेल बेहद खुश नजर आए। दुल्हन के लिबास में हंसिका बेहद खूबसूरत नजर आई। शादी में हंसिका मोटवानी ने रेड कलर का लहंगाा पहना था। इस खूबसूरत लहंगे को हंसिका ने डायमंड कट गोल्ड ज्वैलरी कैरी की हुई थी। लॉन्ग हैवी कलीरों ने हंसिका के लुक में प्लस फैक्टर एड ऑन किया। इसके साथ ही हंसिका का चूड़ा और कलीरे भी खास थे। वहीं सोहेल की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। दूल्हा बने सोहेल काफी हैंडसम लग रहे थे। इस कपल का वेडिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फोटो में हंसिका और सोहेल ने एक दूसरे के का हाथ थामा हुआ है। दोनों के गले में वरमाला है। इनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। हंसिका ने अपने लहंगे के साथ दो दुपट्टों को कैरी किया है। दोनों ही लगभग एक जैसे नजर आ रहे है। हंसिका की ब्राइडल एंट्री किसी महारानी से कम ठाठ वाली नहीं थी। हंसिका के भाई उन्हें फूलों की चादर के नीचे लेकर पहुंचे थे। चेहरे को घूंघट से ढके हंसिका मंडप की तरफ आगे बढ़ रही हैं, जहां सोहेल उनका इंतजार करते नजर आए। इस फोटो में सोहेल और हंसिका शादी की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं, जहां एक्ट्रेस बेहद खुश हैं।

Share Now...