- सामुदायिक शौचालय की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार को लेकर चल रही खबर पर दी प्रतिक्रिया
जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के ख्वाजापुर गॉव में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की बाउंड्रीवाल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही भ्रष्टाचार की खबर को सचिव अजय मिश्रा ने फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि शासन की योजना के अनुसार सरकारी मापदंड के निमित्त बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि उक्त गॉव में सामुदायिक शौचालय की बाउंड्रीवाल बनाने को लेकर 124000 रुपये का इस्टीमेट बना था। जिसकी लम्बाई 60 मीटर तथा ऊंचाई डेढ़ फीट है। इस्टीमेट के अनुसार अच्छा कार्य हुआ है। कार्य पूर्ण होने के उपरान्त कंसल्टिंग इंजीनियर रुपाली द्वारा फाईल व कार्य की गहन जांच कर एमबी की गई। एमबी के अनुसार 116000 रुपये की निकासी की गई। अभी भी 8 हजार रुपये का भुगतान शेष है। कार्य होते समय की $फोटो तथा कार्य पूर्ण होने की $फोटो सरकारी फाइल में सलंग्न है। श्री मिश्रा ने कहा कि बाउंड्रीवाल के निर्माण से ग्रामवासी पूर्णतया संतुष्ट है। कुछ लोगों ने सस्ती लोकप्रियता के चलते फर्जी खबर सोशल मीडिया पर चला दी।



