- मकर संक्रान्ति को खेला जाएगा फाइनल महामुकाबला
जौनपुर। यादवेश इण्टर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेला के 42वें संस्करण में आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनानंदन बक्शा की टीम ने धर्मादेवी पीजी कॉलेज को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सोनानंदन बक्शा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धर्मा देवी पीजी कॉलेज की टीम दीपांशु की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक न सकी और 14.1 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई। दिव्य प्रकाश ने संघर्ष करते हुए सर्वाधिक 22रन बनाए। दीपांशु ने तीन ओवर में 10रन देकर तीन विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनानन्दन बक्शा की टीम ने 11ओवर में 4विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त करके फाइनल में प्रवेश कर लिया। राहुल ने सर्वाधिक 35रनों का योगदान दिया। यादवेश क्रिकेट मेला का फाइनल मुकाबला 15जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सोनानंदन बक्शा और राम मनोहर पीजी कॉलेज के बीच खेला जाएगा। मुकाबले के मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी जेलर बाबूराम यादव व महेश तिवारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयचन्द रहे। इस मुकाबले के अंपायर मनीष यादव और मोहम्मद अनीस रहे। कमेंट्री मंगल यादव व दीपक यादव ने किया।



