सोनभद्र। नगर के बस स्टैंड स्थित शहीद स्थल परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे सोनांचल पत्रकार संघ के बैनर तले एक सराहनीय पर्यावरणीय पहल देखने को मिली। संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक फलदार और छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर आम, जामुन, अमरूद जैसे फलदार वृक्षों के साथ-साथ गुलमोहर व अन्य सुंदर पुष्पवृक्ष भी लगाए गए, जिससे शहीद स्थल की शोभा तो बढ़ेगी ही, साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मिथिलेश कुमार भारद्वाज ने कहा शहीदों की याद में लगाए गए ये वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और प्रकृति प्रेम का संदेश देंगे। आइए, हम सभी भी एक वृक्ष लगाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर अर्जुन सिंह, आमिल बेग मिर्जा, बृजेश कुमार उर्फ मंटू शर्मा, मनोज चौरसिया, संजय केशरी, अनिल अग्रहरि, सुऐब खान, अभिषेक शर्मा, कैलाश बिहारी, सुनील कुमार उर्फ सोनू पाठक,राजेश भारती,विजय कुशवाहा,रमेश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सोनांचल पत्रकार संघ ने किया शहीद स्थल पर वृक्षारोपण

Previous article
Next article


