Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसैर पर निकले अध्यापक को लूट के इरादे से बदमाशों ने मारी...

सैर पर निकले अध्यापक को लूट के इरादे से बदमाशों ने मारी गोली

हौसला बुलंद बदमाशों लूट का विरोध करने पर किया फायर

जौनपुर। हौसला बुलन्द बदमाशों तेजी बाजार थाना क्षेत्र के उदपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार यादव को सोमवार की सुबह उस वक्त गोली गोली मार दी, जब वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में सैर पर निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार यादव सुबह की मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका, और उनके गले में पड़ी सोने की चेन और ब्रेसलेट को देखकर उन्हें लूटने का प्रयास किया। जब उन्होंने इस चीज का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है और लोग इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से चिंतित भी नजर आए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समाज में अपराधियों के हौसले कितने बढ़ गए हैं। ऐसे में, प्रशासन को चाहिए कि वह इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह मौके का निरीक्षण किया और बताया कि घटना के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तथा घटना के अनावरण के लिये 06पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

Share Now...