Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसैयद उमर शाह का सालाना उर्स मुबारक धूमधाम से संपन्न

सैयद उमर शाह का सालाना उर्स मुबारक धूमधाम से संपन्न

जौनपुर।शहर की ऐतिहासिक बड़ी मस्जिद के पूर्वी गेट के सामने स्थित हज़रत सैयद उमर शाह रहमत उल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक मंगलवार को बड़े ही धूम-धाम से अपने पुराने रिवाज़ और रस्म से आयोजित हुआ। जिसमें दूर दराज के आस्थावान लोगों का सैलाब उमड़ा। उक्त उर्स में कई क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, इनमें जफराबाद के नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान और कालीचबाद के चेयरमैन फिरोज अहमद मौजूद रहे। खादिम ए आस्ताना मास्टर मेराज ने बताया कि उर्स में समस्त रस्म के बाद शाम को बाद नमाज ईशा सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया। जहां दिल्ली और लखनऊ से आए हुए कव्वाल अपनी अपनी कव्वालियों से शमा बांधें। उर्स मुबारक में ज्यादा से ज्यादा लोग आस्ताना ए बुजुर्ग की महफिल से आशीर्वाद ले कर अपनी अपनी मन्नते मुरादे मान कर गए।

Share Now...