जौनपुर धारा,सोनभद्र। मोदी सरकार के 11वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित ‘विकसित भारत का अमृत काल-सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याणÓ विषयक मण्डल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राजन जायसवाल, नागेश्वर गौड़, सबनम मिश्रा, धर्मशिला देवी, सोनी रावत, दुलारी, हेमलता, आरती इत्यादि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11वर्षों के शासनकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की सराहना करते हुए उन्हें ‘विकसित भारतÓ के निर्माता के रूप में प्रस्तुत किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर देश सेवा, संगठन मजबूती एवं गरीबों के उत्थान हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” पर मंडल स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Next article


