Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेवाभाव मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म

सेवाभाव मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म

  • धूमधाम से मनाया गया सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का 63वां स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वन विहार रोड रामरायपट्टी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई। जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: शाखा परिसर में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल लोग अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम, गुरूपद बाबा व मां सर्वेश्वरी के जयकारे लगाते चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अघोरेश्वर महाप्रभु की दिव्य तस्वीर विराजमान थी। महाप्रभु के जयकारे से परिवेश गुंजायमान हो उठा। शाखा परिसर में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु सेवा भाव को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। मानवता की सेवा व लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पीड़ितों की सेवा व जरुरतमंदों की मदद से सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। शाखा मंत्री डॉ.अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, बृजभूषण सिंह, डॉ.धनंजय सिंह, सभानारायण चौबे आदि वक्ताओं ने भी अघोरेश्वर महाप्रभु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इससे पहले पूर्व शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा सर्वेश्वरी ध्वज का पूजन किया गया। पुजारी तेज बहादुर सिंह ने सफलयोनि का पाठ किया। मंगलाचरण गिरीशचंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षता टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.समरबहादुर सिंह व संचालन तथा आभार ज्ञापन शाखा व्यवस्थापक यशवीर सिंह सोनू ने किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, शिवपूजन सिंह, आशीष देव सिंह, अजीत रावत, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित थे।

Share Now...