― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसेंट पैट्रिक में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

सेंट पैट्रिक में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के पंचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा कराया। आये हुए अतिथियों ने सिस्टर ग्रेसी जोसेफ को उपहार देकर उन्हे बधाई दी। इस मौके पर सिस्टर ग्रेसी ने कहाकि क्रिसमस पर्व शांति का पर्व है। इस दिन प्रभु यीशु ने जन्म लिया था और उन्होंने संसार को करूणा, दया और सत्य के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया था। हम सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिये क्योंकि हम सभी एक ईश्वर की ही संतान हैं। इस मौके पर स्कूल की सिस्टर रीटा, सिस्टर पुष्पा, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर बीना, किरन, राकेश उपाध्याय, शैलेन्द्र निषाद, उज्जवल मिश्रा समेत पूरा स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाईयां दी।

Share Now...