जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर सेंट पैट्रिक स्कूल में भव्य सजावट की गयी। यह दिन खुशियों से भरा होता है। इस दिन सभी को गरीबों की मदद करनी चाहिए यही सच्ची मानवता है। सभी को ये पर्व एक-दूसरे की मदद करके मनाना चाहिए इससे आत्म संतुष्टि मिलती हैं। प्रभु यीशु ने हमेशा यही संदेश दिया है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस पर्व के प्रति सभी में उत्साह देखने को मिला। पर्व की तैयारी करने वालों में प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी, राकेश उपाध्याय आदि रहे।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
सेंट पैट्रिक में क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर हुई सजावट

Previous article


