― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसुशासन शिविर लगाकर ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं

सुशासन शिविर लगाकर ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं

विकलांग पेंशन व आवास आवेदनों को प्राथमिकता से निस्तारित करने का दिया गया निर्देश

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के राजेपुर ग्राम पंचायत में सुशासन शिविर लगाया गया। सुशासन शिविर में राजेपुर के ग्रामीणों ने सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना तथा विकलांग पेंशन योजना के लिए सचिव व ग्राम प्रधान के समक्ष प्रस्ताव दिया।
रविवार को ब्लॉक के राजेपुर गांव के पंचायत भवन पर सुशासन सप्ताह के अंतर्गत सुसाशन शिविर लगाया गया। सर्वप्रथम इस शिविर में 14 लोगों ने मुख्यमंत्री आवास, 8 लोगों ने वृद्धा पेंशन व एक ने विकलांग पेंशन के लिए आवेदन किया जिसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह ने उपस्थित ब्लॉक कर्मियों को पात्रता की जांच करवाने का निर्देश दिया। इस शिविर में ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह व सेक्रेटरी अखिलेश कुमार गौड़ द्वारा 59 पात्रों को सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बुलट सिंह, सेक्रेटरी अखिलेश कुमार गौड़, टिंकू सिंह, वीरेंद्र कुमार, हलवलदार, अभ्भिषेक जायसवाल व साहब लाल उपस्थित रहे।

Share Now...