जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव में सुभाष चंद्र बोस की जयंती छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस दौरान छात्रों द्वारा अपने हाथ में तख्तियां लेकर एक किलोमीटर के करीब मानव श्रृंखला बनाकर भारत माता की जय, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे आदि के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षक गणों के साथ गणमान्य नागरिक अजय कुमार सिंह, संतोष यादव, भेलानाथ यादव, कमलेश मौर्य, नागेंद्र यादव, भीम मौर्य, संतोष तिवारी, मुन्ना सोनी, शकील अहमद, नूर मुहम्मद, आशीष मिश्र, गुलाब यादव, बाबाजी, ध्रुव तिवारी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सुभाष चंद्र बोस की मनायी गयी जयंती

Previous article
Next article


