Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुन्दर काण्ड पाठ के साथ मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस

सुन्दर काण्ड पाठ के साथ मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, सिकरारा। क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान भभौरी का स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम सुन्दर काण्ड पाठ के आयोजन के साथ संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रबंधक डॉ. समर बहादुर सिंह ने पूजन अर्चन के साथ किया। महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं क्षेत्र से आये जनमानस ने सुन्दर काण्ड पाठ में भाग लिया। प्रबंधक डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि इस संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हुए आज 33 वर्ष हो गए। यह संस्थान आज भी शिक्षा का अलख जलाता जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. आनन्द सिंह, विजय प्रताप सिंह, अमर सिंह, हीरालाल उपाध्याय, राजेश सिंह, तिलक राज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...