Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीसीटीवी निगरानी में शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा, 59 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सीसीटीवी निगरानी में शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा, 59 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गईं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न कराई जा रही है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 14 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी क्रम में मदरसा अब्दुर्रहमत, मझवां कला परीक्षा केंद्र पर 9 फरवरी को आयोजित सेकेंडरी परीक्षा के लिए कुल 249 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 192 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 36 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 29 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मदरसा अब्दुर्रहमत, मझवां कला, कुल 11परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा संचालन में महबूबुर्रहमान, शेख मुश्ताक, मो.आकिब, आलिया इरफान सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी अमजद अंसार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में दिनांक 10 फरवरी को उपनिदेशक, वाराणसी मंडल, वाराणसी द्वारा मदरसा अब्दुर्रहमत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सह-केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपनिदेशक ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

Share Now...