Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीओ प्रतिभा वर्मा ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों...

सीओ प्रतिभा वर्मा ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को दिलाई शपथ, चलाया हस्ताक्षर अभियान

मुंगराबादशाहपुर। सोमवार को थाना परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आएं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों व छात्र छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता किया गया। इस दौरान सीओ प्रतिमा वर्मा ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को शपथ दिलाई। सीओ प्रतिमा वर्मा ने लोगों को बाल विवाह की दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया। कहा कि कई बार परिवार के अशिक्षित होने के कारण लड़कियां इस पीड़ा की शिकार हो जाती हैं। सामाजिक दबाव के चलते भी परिवार छोटी उम्र में अपनी बेटियों का विवाह कर देते हैं, जो एक अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए $कानून बनाया गया है। लेकिन यह तभी लागू हो पाएगा जब सबलोग मिलकर इसे जन अभियान का रूप देंगे। कहा कि अज्ञानता और सामाजिक दबाव के चलते परिवार बाल्यावस्था में ही अपनी बेटियों का विवाह कर देते हैं, जबकि उन्हें यह ज्ञात होता है कि इस उम्र में बालिका ना तो शारीरिक रूप से सक्षम होती है और ना ही जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में होती है। जिला प्रोबेशन विभाग से आए चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक शिवम कुमार सिंह ने बाल विवाह प्रतिरोध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत अंग्रेजी शासन काल में शारदा एक्ट के रूप में हुई थी। स्वतंत्रता के बाद इस कानून में संशोधन कर बाल विवाह को संज्ञेय व घर जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह, बाल आश्रम के मामले में 1098, 112 व बाल कल्याण समिति को शिकायत करें जिससे आपकी मदद हो सके। सीओ प्रतिमा वर्मा, शिवम् सिंह व चौकी इंचार्ज गंगासागर मिश्र ने साइबर क्राइम हुआ ऑनलाइन शिकायती नंबरों के प्रति जागरुक करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सभी लोगों को शपथ दिलाते हुए हस्ताक्षर करवाया। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज चार्ज गंगा सागर मिश्रा, उपनिरीक्षक विद्यासागर, आलोक गुप्ता पिंटू, राजीव केसरी, विसंबर दुबे, भोलानाथ पाल, सुरेश चंद सोनी, सूर्य लाल जायसवाल, फरहान, हाजी मेराज, अनुज श्रीवास्तव, शेखर आनंद पांडे, सुरेंद्र गुप्ता, क्रांति गुप्ता सहित सैकड़ो छात्राएं मौजूद रहे।

Share Now...