Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसीओ ने किया थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

सीओ ने किया थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर थाने का क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने त्रिमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला संबंधित अपराध पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र पांडेय को निर्देशित किया और थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में सीसीटीएनएस कक्ष, आवास, साफ सफाई, आरक्षी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना, मेस, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, हवालात, शस्त्रागार, कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही असलहे व कारतूसों की संख्या की जानकारी लेने के बाद पुरुष व महिला आरक्षियों से असलहा को डिस्मेंटल कराने के साथ ही उन्हें लोड भी कराकर देखी। आरक्षी सहित पुरुषों की बीट पुस्तिका का भी अवलोकन किया इसके बाद महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति पर जाकर रजिस्टर समेत फरियादियों की समस्याएं व उनके निस्तारण की स्थिति देखी। पुलिसकर्मियों से बारी-बारी से बातचीत भी की। समाधान दिवस के मामलों के निस्तारण की भी स्थिति देखी साथ ही साइबर अपराध के निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली। सीओ प्रतिमा वर्मा ने महिला संबंधित अपराध पर त्वरित कार्रवाई, सीसीटीएनएस/आइजीआरएस से संबंधित प्राप्त होने वाले प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित व लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण और पुलिस कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने के साथ थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से शुचिता पूर्ण व्यवहार करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शाम के समय गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी व गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया जाए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय, अपराध निरीक्षक वीरेंद्र यादव, चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्रा, हेड मोहर्रिर कपिल पासवान, हेड कांस्टेबल रामचंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल पंकज मिश्रा व कांस्टेबल मुंशी प्रिंस उपाध्याय समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share Now...