जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ.लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का निरीक्षण किया। हाई रिस्क प्रेगनेंसी दिवस के अवसर पर लगभग 30गर्भवती महिलाएं जांच के लिए उपस्थित थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित सभी महिलाओं से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लिया तथा सुरक्षित प्रसव हेतु उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हीट वेव से बचाव हेतु की गई तैयारी को देखा। शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रभात कुमार को निर्देशित किया कि हीट वेव से ग्रसित मरीजों के लिए कोल्ड रूम को सक्रिय रखें। कोल्ड रूम में थर्मामीटर, कोल्ड पैक्स उपलब्ध हो। इसके अतिरिक्त कुछ आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं जैसे ओआरएस पैकेट, पेरासिटामोल, आारएल बाटल, डीएनएस बाटल, आइसोलेट पी बाटल इत्यादि की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया की ओपीडी में हीट वेव से जागरूकता हेतु पोस्टर, बैनर इत्यादि का डिस्प्ले कराया जाए। ओपीडी में आने वाले मरीजों को पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर का निरीक्षण



