जौनपुर धारा,जौनपुर। गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बक्शा थाना पर नियुक्त सीसीटीएनएस स्टाफ द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाईल को बरामद करते हुए आवेदक को सुपुर्द किया गया। आवेदकगण द्वारा मोबाइल मिलने के पश्चात बक्शा पुलिस का धन्यावाद व्यक्त किया गया। अच्छेलाल पुत्र रामलखन निवासी रसवदिया, रामजीत यादव पुत्र दूधनाथ निवासी दक्षिण पट्टी, आदर्श यादव पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी धनियामऊ थाना बक्शा का मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया गया। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर सुल्तान रसीद, का.नितेश कुमार गुप्ता शामिल रहें।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तीन लोगों का फोन बरामद



